Government Jobs latest 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) मे अलग अलग पदों पर वेकन्सी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन करने के लिए आपको ISRO की वेबसाइट पर जाके आवेदन करना होगा. वेकन्सी डिटेल्स, योग्यता, आयु सीमा, और बाकि सारी जानकारी निचे विस्तार मे दी गयी है.
ISRO HSFC Vacancy 2024 Notification
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवा जाग जाइये। अगर आप एक अच्छी सरकारी कंपनी मे sarkari naukri करने की इच्छा रखते है तो ये मौका आप हाथ से मत जाने देना। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर (HSFC) के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
ये भर्तियां मेडिकल ऑफिसर SD, मेडिकल ऑफिसर SC, साइंटिस्ट/इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्नीशियन बी, ड्रॉक्ट्समैन-बी, असिस्टेंट (राजभाषा), के पदों के लिए की जा रही है.
आवेदन कर ने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 19 सितंबर से शुरू हो गयी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2024 रखी गई है. इसके बाद आप इन वेकन्सी के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे.
ISRO Recruitment 2024: वेकन्सी की जानकारी, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, सैलरी
पद का नाम | वैकेंसी |
मेडिकल ऑफिसर SD | 02 |
मेडिकल ऑफिसर SC | 01 |
साइंटिस्ट/इंजीनियर | 10 |
टेक्निकल असिस्टेंट | 28 |
साइंटिफिक असिस्टेंट | 01 |
टेक्नीशियन बी | 43 |
ड्रॉक्ट्समैन-बी | 13 |
असिस्टेंट (राजभाषा) | 05 |
कुल | 103 |
विवरण | जानकारी |
---|---|
योग्यता | 10वीं/ITI/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/ME/M. Tech/MBBS/MD आदि |
आयु सीमा | 18 से 28-35 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट) |
आयु गणना | 09 अक्टूबर 2024 के आधार पर |
सैलरी | लेवल 3, 4, 7, 10, और 11 के अनुसार |
चयन प्रक्रिया | पदानुसार चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित स्तर की सैलरी |