Govt Jobs 2024: ईसीजीसी लिमिटेड (ECGC) ने परिवीक्षाधीन अधिकारी (PO) की पोस्ट के लिए वेकन्सी निकाली है. 40 रिक्त पदों को भरा जाना है. ईसीजीसी लिमिटेड की इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करे जा सकते है. आवेदन की प्रक्रिया, अंतिम तारीख, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, टोटल पोस्ट, आवेदन शुल्क और बाकि सारी जानकारी आपको निचे विस्तार मे दी गयी है.
ECGC IBPS PO Vacancy 2024
Sarkari Naukri की चाहत आज हर युवा रखता है. और अगर ये सरकारी नौकरी अफसर की हो तो फिर क्या ही कहना. अगर आप भी किसी सरकारी संसथान मे अफसर की नौकरी तलाश रहे है तो ये खबर आप के लिए ही है.
ईसीजीसी लिमिटेड ((ECGC Full- Export Credit Guarantee Corporation Of India)) ने परिवीक्षाधीन अधिकारी (PO) की पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया चालू कर दी है. इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन पहले ही आ गया था.
भर्ती प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो गयी है. भर्ती की पूरी प्रक्रिया (IBPS) पूरी कर रही है. आवेदन करने के लिए आपको https://ibpsonline.ibps.in/ecgcjul24/ पर जाके आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 है. इसके तारीख के बाद किये गए आवेदन अमान्य होंगे.
ECGC PO Vacancy 2024 Details: श्रेणी और वेकन्सी, योग्यता
श्रेणी | पीओ वैकेंसी |
---|---|
अनारक्षित | 16 |
ईडब्ल्यूएस | 03 |
ओबीसी | 11 |
एससी | 06 |
एसटी | 04 |
कुल | 40 |
IBPS PO योग्यता:
विवरण | योग्यता |
---|---|
शैक्षिक योग्यता | किसी भी विषय में ग्रेजुएशन; मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से। |
अधिकारिक सूचना | योग्यता संबंधित अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें। |
Bank PO Government Jobs 2024: ऐज लिमिट, सलेक्शन प्रोसेस, एप्लीकेशन फीस
नीचे दी गई जानकारी को संक्षिप्त और स्पष्ट रूप में तालिका के रूप में प्रस्तुत किया गया है:
विवरण | जानकारी |
---|---|
आयु सीमा | न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 30 वर्ष (जन्मतिथि: 02 सितंबर 1994 से 01 सितंबर 2003 के बीच)। |
आयु गणना तिथि | 1 सितंबर 2024। |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। |
आवेदन शुल्क | सामान्य: ₹900; SC/ST/PwBD: ₹175। |
प्री परीक्षा तिथि | 28 अक्टूबर 2024 (संभावित)। |
मुख्य परीक्षा तिथि | 16 नवंबर 2024 (संभावित)। |
ECGC PO Exam Pattern 2024
परीक्षा | फॉर्मेट |
---|---|
प्रारंभिक परीक्षा | – 200 सवाल (ऑब्जेक्टिव) |
– विषय: रीजनिंग, इंग्लिश, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड | |
– कुल अंक: 200 | |
मुख्य परीक्षा | – डिस्क्रिप्टिव फॉर्मेट |
– प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए | |
साक्षात्कार | – मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। |
ECGC PO Vacancy 2024: Important Dates
क्रियाकलाप | तिथियां (संभावित) |
---|---|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और एप्लिकेशन संशोधन | 14.09.2024 से 13.10.2024 तक |
आवेदन शुल्क / सूचना शुल्क का भुगतान (ऑनलाइन) | 14.09.2024 से 13.10.2024 तक |
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर/ईमेल/SMS डाउनलोड | अक्टूबर 2024 के चौथे सप्ताह से |
SC/ST/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए प्री-एग्जाम ट्रेनिंग | 28.10.2024 से शुरू |
ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड | 05.11.2024 से |
ऑनलाइन लिखित परीक्षा | 16 नवंबर 2024 |
ऑनलाइन लिखित परीक्षा का परिणाम | 16 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच |
Raju Mandloi