BIS Recruitment 2024: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) में वेकन्सी निकली है. आवेदन की प्रक्रिया चालू हो चुकी है. वेकन्सी डिटेल्स, ऐज लिमिट, सैलरी और बाकि जानकारी आपको निचे विस्तार मे मिल जाएगी.
Latest Government Jobs 2024
आज हर युवा सरकारी नौकरी का सपना देखता है. अगर आप भी ये सपना देखते है तो आपका ये सपना भारतीय मानक ब्यरो (BIS) पूरा कर सकता है. भारतीय मानक ब्यरो ने हाल ही मे भर्ती प्रक्रिया चालू की है. ये भर्तियां असिस्टेंट डायरेक्टर, पर्सनल असिस्टेंट, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के लिए हो रही है.
BIS की इन भर्तियों के के लिए अप्लाई करने के लिए आपको www.bis.gov.in पर जाना होगा. कुल मिला कर 345 पदों पर भर्तियां होनी है. आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हो गई है. आवेदन की आख़री तारीख 30 सितंबर 2024 है. इसके बाद आप आवेदन नहीं कर पाएंगे।
BIS Vacancy 2024: भर्तियों की जानकारी
पद का नाम | वैकेंसी |
असिस्टेंट डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेटिव) | 01 |
असिस्टेंट डायरेक्टर (मार्केटिंग) | 01 |
असिस्टेंट डायरेक्टर (हिन्दी) | 01 |
पर्सनल असिस्टेंट | 27 |
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | 43 |
असिस्टेंट | 01 |
स्टेनोग्राफर | 19 |
सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट | 128 |
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट | 78 |
टेक्निकल असिस्टेंट | 27 |
सीनियर टेक्नीशियन | 18 |
टेक्नीशियन | 01 |
कुल | 345 |
Latest Sarkari Naukri 2024 (BIS): शैक्षणिक योग्यता, ऐज लिमिट, सैलरी, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया
विवरण | जानकारी |
---|---|
आयु सीमा | अधिकतम 27-35 वर्ष; पद के अनुसार। |
सैलरी | लेवल 2 से 10 तक; पदानुसार। |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, स्किल/क्वालिफाइंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन। |
शैक्षिक योग्यता | CA/MBA/MA/PG/Graduate/10th; पदानुसार। |
आवेदन शुल्क | असिस्टेंट डायरेक्टर: ₹800, अन्य पद: ₹500; आरक्षित वर्गों के लिए कोई शुल्क नहीं। |